Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

दक्षिण अफ्रीका में नौसैनिक अभ्यास नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहींः भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत ने हाल ही में आयोजित ‘ब्रिक्स नौसैनिक अभ्यास’ में भाग नहीं लिया। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें कुछ ब्रिक्स सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। इसे नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं माना जा सकता और सभी सदस्य देशों ने इसमें भाग भी नहीं लिया।

17 Jan 2026

दक्षिण अफ्रीका में नौसैनिक अभ्यास नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहींः भारत

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तटों पर आयोजित नौसैनिक अभ्यास में शामिल न होने की खबरों के बीच भारत ने कहा है कि यह कोई नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं है। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें हिस्सा नहीं लिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत ने हाल ही में आयोजित ‘ब्रिक्स नौसैनिक अभ्यास’ में भाग नहीं लिया। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें कुछ ब्रिक्स सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। इसे नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं माना जा सकता और सभी सदस्य देशों ने इसमें भाग भी नहीं लिया।

जायसवाल ने कहा कि भारत ने पहले भी ऐसे अभ्यासों में भाग नहीं लिया है। भारत जिस नियमित अभ्यास का हिस्सा है, वह भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका समुद्री अभ्यास (आईबीएसएएमएआर) समुद्री अभ्यास है, जिसमें भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाएं शामिल होती हैं। इसका पिछला संस्करण अक्टूबर 2024 में आयोजित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स देशों का एक सप्ताह लंबा संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 13 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के सायमन टाउन नौसैनिक अड्डे के पास शुरू हुआ, जिसमें चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों ने भाग लिया। दक्षिण अफ्रीका ने इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ते समुद्री तनावों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया बताया है। इस अभ्यास का नेतृत्व चीन कर रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण अफ्रीका में नौसैनिक अभ्यास नियमित या संस्थागत ब्रिक्स
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत ने हाल ही में आयोजित ‘ब्रिक्स नौसैनिक अभ्यास’ में भाग नहीं लिया। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News